Laagi Mohe Buddha Charan ki Aas Buddhageet song Lyrics in Hindi | Anil Khobragade
Song Details:
Song: Laagi Mohe Buddha Charan ki Aas
Singer: Anilkumar Khobragade
Music: Prabhakar Dhakde
Lyrics: Nareshchandra Savai moon
लागी मोहे बुद्ध चरण की आस
लागी मोहे बुद्ध चरण की आस
तरस रहा मन मोरा बावरा
दरस की नैनन प्यास
जप और तप के धरम करम मे, सारी उमर गवाई
माया के बंधन मे आके, कभी ना चैना पायी
तड़प रहा हु जल बिन मछली, पर बिन पंछी निहाय
लागि मोहे बुद्ध चरण की आस
सच है क्या और झूठ है क्या, ये भी मै नहीं जाना
भटक रहा हु बन बन मे ही राही मै अंजाना
झूठी राहे चलते चलते, रुकने लगी है सांस
लागी मोहे बुद्ध चरण की आस
बीच भंवर मे नैया मोरी कोसो दूर किनारा
रात अंधेरी चमके बिजुरिया मन की चंचल धारा
टूट चुके है सभी सहारे, दिजो ज्ञान प्रकाश
लागी मोहे बुद्ध चरण की आस
0 Comments